लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में हुई शव विच्छेदन प्रतियोगिता

मेरठ : लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ के एनाटॉमी विभाग में शव विच्छेदन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागीयो के अलग अलग ग्रुप बनाये गये। उक्त प्रतियोगिता में अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर टाँक, शल्य चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धीरज बालियान व सुभारती मेडिकल कॉलेज की एनाटॉमी विभाग की आचार्य डॉ शिल्पी जज रहे।
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजित प्रतियोगिता में ग्रुप “जे” ने प्रथम स्थान, ग्रुप “ई” ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने विजेताओं को बधाई एवं पुरस्कार दिये तथा साथ ही साथ उन्हें संबोधित किया।प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिन्हा का विशेष सहयोग रहा।


प्रतियोगिता कार्यक्रम में एस०पी०एम० विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा जैन, फिजियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति राठी, एनाटॉमी विभाग की सह-आचार्य डॉ अंतिमा गुप्ता, सहायक आचार्य डॉ केतु चौहान, समस्त रेसिडेंट व डेमोंस्ट्रेटर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने एनाटॉमी विभाग को प्रतियोगिता के आयोजन एवं सफल संचालन हेतु बधाई दी।


