
हापुड़: पुलिस ने 34 लाख रुपये की 10 हजार लीटर अवैध शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई कोर्ट की अनुमति के बाद मंसूरपुर डंपिंग ग्राउंड में की गई।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में माल निस्तारण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत समस्त थानों पर पंजीकृत मुकदमों से संबंधित माल (10,000 लीटर शराब कीमत करीब 34 लाख रुपये) को न्यायालय से अनुमति के पश्चात थाना हापुड़ देहात के डंपिंग यार्ड में रोड-रोलर चलवाकर नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उनके आसपास अवैध शराब की बिक्री या निर्माण हो रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।




