मेडिकल कालेज में इंडियन ऑर्थोपैडिक एसोसिएशन के तत्वाधान में ” बोन एंड ज्वाइंट डे ” मनाया गया

मेरठ: मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डा वी डी पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को देश भर में इंडियन ऑर्थोपैडिक एसोसिएशन के तत्वाधान में ” बोन एंड ज्वाइंट डे ” मनाया गया। इसी श्रंखला में मेरठ मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में एक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत डॉ कृतेश मिश्रा, सहायक आचार्य एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ द्वारा विभाग के सेमिनार हॉल में मरीज़ों एवं उनके परिजनों को सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त लोगों के प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी गयी।


डॉ कृतेश मिश्रा ने कहा कि हमारे देश में हर साल 1.5 लाख लोगों की किसी न किसी रूप से सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना स्थल पर मरीज़ की मदद करता है एवं उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचा देता है, तो उस व्यक्ति की समय रहते जान बचाई जा सकती है। एनेस्थेसिया विभाग के डॉ अंकित द्वारा सी. पी. आर. की विधि भी विस्तार से बताई गई। डॉ सुमित अग्रवाल, डॉ नितिन, डॉ राहुल आदि मौजूद रहे।


