Meerut

भाजपा महिला मोर्चा की “नारी शक्ति वंदन यात्रा” रवाना

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, मेरठ महानगर द्वारा आयोजित “नारी शक्ति वंदन यात्रा” (मेरठ दक्षिण विधानसभा) को आज शास्त्रीनगर, मेरठ स्थित कैंप कार्यालय से उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री डा० सोमेन्द्र तोमर ने भाजपा का ध्वज दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, क्षेत्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा) वर्षा कौशिक, भाजपा महानगर मंत्री ममता मित्तल, कार्यक्रम संयोजक डा० सुनीता प्रजापति, भाजपा महिला मोर्चा महानगर मंत्री निधि रस्तोगी, शास्त्रीनगर मंडल प्रभारी अंजू वारियर, शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, माधवनगर मंडल अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, देहात मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, रिठानी मंडल अध्यक्ष अमरीश कोरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर सहित पार्टी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

यात्रा का उद्देश्य:

  • महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना।
  • महिलाओं के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें समान अधिकार दिलाने के लिए लड़ना।
  • महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना।

यात्रा का रूट:

यह यात्रा शास्त्रीनगर से शुरू होकर मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

यात्रा का महत्व:

यह यात्रा महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में मुख्यधारा में लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यात्रा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने में भी मददगार होगी।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button