Meerut

मेडिकल कॉलेज मेरठ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

मेरठ: आज दिनांक 31 मई 2024 को मेडिकल कॉलेज मेरठ में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर येलो लाइन कैम्पेन का आयोजन किया गया और आम जनता को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। लखनऊ से आए सुरजीत सिंह रीजनल कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन ने कार्यक्रम में उपस्थित संकाय सदस्य, विद्यार्थियों, स्टाफ और जन मानस को तंबाकू से बने उत्पादों और धूम्रपान करने वाले लोगों से दूरी बनाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि तंबाकू एक ऐसा जहर है जो किसी भी परिवार को आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य रूप से कमजोर बना देता है। उन्होंने सभी को कभी भी तंबाकू उत्पादों के सेवन न करने की शपथ ग्रहण कराई।

कार्यक्रम में ई.एन.टी. विभाग द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। ई.एन.टी. विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत शर्मा ने ओ.पी.डी. में आए मरीजों और उनके तीमारदारों को तंबाकू सेवन, प्रतिबंध, तंबाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाये जाने, नाबालिग बच्चों को या उनके द्वारा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध और स्वास्थ्य संबंधी होने वाले रोगों के बारे में बताया। ई.एन.टी. विभाग की डॉ. दीप्ति सिंह ने तंबाकू से होने वाले कैंसर के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए, सभी को तंबाकू स्वयं न उपयोग करने और दूसरों को भी छोड़ने हेतु प्रेरित किये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मेडिकल कॉलेज मेरठ के एस.पी.एम. विभाग द्वारा भी ओ.पी.डी. और शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर तंबाकू छोड़ने संबंधी वार्ता का आयोजन किया गया। उक्त वार्ता कार्यक्रम में एस.पी.एम. विभाग की आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा जैन ने ह्रदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों तथा उनके निवारण पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि तंबाकू छोड़ने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए। साथ ही साथ कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच कराई गई और जागरूकता सामग्री भी बांटी गई।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button