Meerut

विद्या ग्लोबल आईबी वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव

मेरठ: बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल आईबी वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या स्कूल ऑफ बिजनेस की निदेशिका डा. वसुधा शर्मा मौजूद रही। विद्यालय के छात्र-छात्राआंे ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्या नॉलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जैन उपस्थिति रहे। प्रधानाचार्य विनीत सूद की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया।

प्रकृति के हरित परिसर में बने विद्या ग्लोबल आईबी वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर कार्य करते हुए अध्यापक व अध्यापिकाओं ने उनको इस प्रकार प्रशिक्षित किया कि उनकी प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को अवाक कर दिया। ‘ऑनेरिक – द स्काई इज नॉट द लिमिट’ की प्रस्तुति से सपनों को साकार करने के लिये मानव का ऊर्जावान सकारात्मक और प्रसन्नचित होना अति आवश्यक है। इस मंच प्रस्तुति का संदेश था। इस प्रस्तुति के दो मुख्य पात्र हैं – एलेरा और ओलिवर। ओलिवर एक ऐसा बच्चा है जो सपने देखता रहता है लेकिन उसे अपने लक्ष्य का पता नहीं है कि उसे क्या करना है। तभी उसे प्रकृति में एक ऐसा पात्र मिलता है जिसके अंदर दूसरे के मन की बात जान लेने की शक्ति है। उसका नाम है एलेरा और वह इस बालक का पथ प्रदर्शन करती है कि उसे क्या करना चाहिये जिससे वह अपने सपनों को साकार कर सके। बालक उसके कथन का अनुसरण करता है और अंतत अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो जाता है। यही इस प्रस्तुति का संदेश है कि सपने देखना अनुचित नहीं है, प्रसन्नचित रहकर, ऊर्जावान रहकर और सकारात्मक सोच से हम अपने सपनों का साकार कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशिका डा. वसुधा शर्मा का स्वागत किया गया। उसके बाद वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वागत गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात प्रथम पूज्य गणेशजी की स्तुति नृत्य के माध्यम से हुई। जीवन में सपनों को कैसे साकार किया जाता है नृत्य के माध्यम से अनूठे रूप से प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की सफलता के बिंदुओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशिका डा. वसुधा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शित नैतिक मूल्यों, आदर्शों तथा समसामयिक विषयों की सराहना की।

संस्थान के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जैन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत सूद ने भी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। स्कूल कोऑडिनेटर नलिनी ऑबराय, पी वाई पी कोऑडिनेटर तंद्रा शर्मा, एम वाई पी कोऑडिनेटर श्रुति ठुकराल और सभी अध्यापकों, अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों के सहयोग से वार्षिक उत्सव भव्यता से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण का योगदान रहा।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button