संजय नगर रामलीला में हुआ अंगद-रावण संवाद का मंचन
गाज़ियाबाद: श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में रविवार को विभीषण शरणागति, सेतुबंध रामेश्वर स्थापना एवं अंगद-रावण संवाद लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान दिखाया गया की विभीषण की श्रीराम भक्ति से नाराज रावण उनको देश निकाले का फरमान सुनाता है। इसके बाद विभीषण प्रभु श्रीराम के पास पहुंचते हैं। श्रीराम उनको अपनी शरण में ले लेते हैं। इसके बाद वानर सेना के साथ श्रीराम-लक्ष्मण समुद्र के किनारे जाते हैं और समुद्र से रास्ता मांगते हैं। तत्पश्चात श्रीराम समुद्र तट पर ही भगवान शंकर का पूजन कर रामेश्वरम की स्थापना करते हैं और इसके बाद वानर सेना समुद्र पर पत्थर का पुल बनाती है और सभी लंका पहुंच जाते हैं।
इसके बाद प्रभु राम अंगद को अपना दूत बनाकर लंका भेजते हैं। अंगद दरबार में पहुंचते हैं और रावण से संवाद करते हैं। अंगद शर्त रखते हैं की यदि कोई मेरा पैर टस से मस भी कर दे तो मैं मान जाऊंगा कि आप प्रभु श्रीराम को पराजित कर सकते हैं।
कोई भी अंगद का पैर नहीं हिला पाता। रावण पांव डिगाने के लिए उठता है तो अंगद समझाते हैं कि अगर आप मेरी जगह श्रीराम का पैर पकड़ते तो आपका कल्याण हो जाता।
मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर-प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सच्चिदानंद शर्मा उपस्थित रहे तथा प्रभु श्री राम जी की आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल यादव, महामंत्री सुमित चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी, सह-मीडिया प्रभारी अनुज राघव, संरक्षक मोहन सिंह रावत, अशोक चाँदीवाल, आर.एस. शर्मा, किरणपाल तेवतिया, रविंद्र सिंह राणा, अमरदत्त शर्मा, सतपाल दीवान जी, राजकुमार शर्मा, कौशल शर्मा, डी. पी. नागर, संयोजक झम्मन चौधरी, बृजेश शर्मा, हरपाल सिंह, अरुण शर्मा, के.के शर्मा, ब्रह्मपाल गुज्जर, सुब्रत त्रिखा, उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, अखिलेश सिंह, विक्रांत राणा, मनोज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, करण सिंह, दीपक वर्मा, मंत्री ऋषभ चौधरी, निखिल प्रजापति, गोपाल चौधरी, विवेक चौधरी, संगठन मंत्री उमेश रोहिला, सतीश चौधरी, मंच व्यवस्थापक आकाश शर्मा, शिवम, उप-कोषाध्यक्ष खचेड़ू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, रमा देवी, पन्ना देवी, रामवती देवी, पूनम शर्मा, भावना जौहरी, विजय कोरी, मेम्बर सिंह, सुभाष चंद, कृष्णा सिंह, निर्मल कौशिक, कौशल तेवतिया, पवन यादव, अंकुर सिसोदिया, शिवम राठी एवं सभी स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।