“चंद्रयान 3” की सफल लैंडिंग की कामना के साथ हनुमान मंदिर में आयोजित अखंड पाठ और हवन

गाजियाबाद: चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की कामना के साथ, सेक्टर 23 के हनुमान मंदिर में आज सुबह से ही अखंड पाठ और हवन का आयोजन किया गया। इस अखंड पाठ में हवन शाम को चलेगा, जब तक चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की यात्रा पूरी नहीं होती।
यह पूजा और हवन समारोह पंडित सुरेंद्र प्रकाश तिवारी, पंडित संजय चतुर्वेदी, पंडित इंद्रेश त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसके साथ ही, वैशाली गुप्ता ने अखंड पाठ का प्रबंधन किया।


यह कार्यक्रम “हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट” द्वारा आयोजित किया गया, जो हनुमान मंदिर, संजय नगर में स्थित है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वीके अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल त्यागी, डॉक्टर नीरज गर्ग, सीएमओ हरि ओम त्यागी, बबली मोहित चौधरी, शिव डेयरी विनोद त्यागी, वैशाली गुप्ता, चजितैनद भटनागर आदि ने पूर्ण आहुति दी।
यह धार्मिक कार्यक्रम चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की कामना को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसके साथ ही, अनगिनत भक्तों की प्रार्थनाएँ और आशीर्वाद इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता की दिशा में हैं।