26 सितंबर से 28 सितंबर तक चलेगा AAP का तीन दिवसीय अनशन : अंकुश चौधरी

मेरठ : आम आदमी पार्टी मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने प्रेस वार्ता में कहा आम आदमी पार्टी द्वारा दिनांक 26 सितंबर से 28 सितंबर तक शहीदे आजम भगत सिंह जी की जयंती पर पर केंद्र सरकार की पूंजीवादी नीतियों, सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था व निजी अस्पतालों/ स्कूलों में हो रही लूट के विरोध में मेरठ कमिश्नरी पार्क में तीन दिवसीय अनशन किया जाएगा।
अंकुश चौधरी ने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेरठ में अन्य जिलों से भी हजारों लोग रोज इलाज कराने आते हैं मेरठ मेडिकल कॉलेज, प्यारेलाल अस्पताल तमाम सीएससी सेंटर, पीएससी सेंटर सब खस्ता हाल है ना दवाइयां उपलब्ध है ना डॉक्टर उपलब्ध है मजबूरन इन अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को प्राइवेट अस्पतालो में इलाज कराने के लिए जाना पड़ता है और प्राइवेट अस्पताल लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं इलाज के नाम पर, महंगी दवाइयो के नाम पर, महंगे टेस्टों के नाम पर और महंगी विजिट फीस के नाम पर, अनाप-शनाप चार्ज के नाम पर यह एक संगठित लूट है और इसी लूट के खिलाफ 2020 में मेरठ जिले के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों हो रही अनिमिताओ को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हमने PIL दाखिल की हम यह लड़ाई कानूनी रूप से भी और सड़क पर भी लड़ने का काम कर रहे हैं।
अंकुश चौधरी ने कहा लगातार शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है सरकारी स्कूलों को बर्बाद किया जा रहा है बच्चों को सुविधाओं से दूर रखा जा रहा है अभिभावक मजबूर है प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए वहां पर महंगी फीस उनसे ली जा रही है एडमिशन फीस के नाम पर, डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर, एग्जाम फीस के नाम पर, बिल्डिंग मेंटिनेस के नाम पर, महंगे ट्रांसपोर्ट के नाम पर इन सब पर लगाम लगनी जरूरी है। इसीलिए आम आदमी पार्टी तीन दिवसीय अनशन कर रही है।
पश्चिमी प्रांत महासचिव मनीष सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी बुनियादी मुद्दों की राजनीति करती है दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा को हमने बेहतर करके दिखाया है निशुल्क करके दिखाया है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाया है यह अरविंद केजरीवाल का गवर्नेंस मॉडल है लेकिन उत्तर प्रदेश के लोग मजबूर हैं प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्राइवेट स्कूलों में महंगी महंगी फीस देकर अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए इन अव्यवस्थाओं को लेकर आम आदमी पार्टी मेरठ के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, पश्चिमी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका शहीदे आजम भगत सिंह जी की जन्म जयंती पर 3 दिन का अनशन मेरठ कमिश्नरी पार्क पर कर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से निकली पार्टी है हमारे जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी कानूनी रूप से भी और सड़क पर भी महंगी चिकित्सा और महंगी शिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हम लोग पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।
आज की प्रेस वार्ता में AAP मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, पश्चिम प्रांत महासचिव मनीष सिंह, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, एससी एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला सचिव वैभव मलिक, महानगर उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष राहुल खटीक, महानगर सचिव यूनूस अंसारी, कैलास चंद अग्रवाल, सुबोध कुमार आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।



