डाकघर आधार अपडेशन कैंप: स्टार रामेश्वरम सोसाइटी में सफलतापूर्वक संपन्न

राजनगर एक्सटेंशन : फ्लैट ओनर्स फेडरेशन राजनगर एक्सटेंशन इकाई द्वारा आयोजित आधार अपडेशन कैंप का आयोजन कल 11 अगस्त को स्टार रामेश्वरम सोसाइटी के क्लब हाउस में किया गया। इस दो दिवसीय कैंप में 50 से अधिक निवासियों ने अपना आधार कार्ड बनवाया या अपडेट करवाया।
डाक विभाग के सहयोग से आयोजित इस कैंप का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को घर के करीब आधार कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना था। कैंप में आधार कार्ड बनवाने, अपडेट करने के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
कैंप में फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, महामंत्री कैप्टन गोपाल सिंह, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शरद सिंघल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉक्टर निकिता शुक्ला सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फेडरेशन की मातृशक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉक्टर नितिका शुक्ला ने इस तरह के कैंप को महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए घर से निकलकर आधार कार्ड संबंधित काम करवाना मुश्किल होता है, ऐसे में यह कैंप उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ।
स्टार रामेश्वरम सोसाइटी की एओए के अध्यक्ष ने फेडरेशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए डाक विभाग की टीम को भी धन्यवाद दिया।
कैंप के बारे में अधिक जानकारी के लिए या अपनी सोसाइटी में इसी तरह का कैंप आयोजित करवाना है तो फेडरेशन के निम्न पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है
- कैप्टन (सेवा निवृत) गोपाल सिंह, महामंत्री: 78381 24365
- डॉक्टर नितिका शुक्ला, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ: 7065801235



