गुरूकुल सर्वोदय इण्टर कॉलेज पांचली खुर्द, विकास खण्ड-जानी खुर्द में किया गया विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

मेरठ: गुरुुकुल सर्वोदय इण्टर कॉलेज पांचली खुर्द मेरठ़, विकास खण्ड-जानी खुर्द, मेरठ में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले में 08 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने प्रतिभाग किया गया।
इन कम्पनियों ने सेल्स एग्जीक्यूटीव, जीओ पॉइन्ट मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फिटर, हेल्थ सेक्टर, इंश्यूरेंस/बैंकिग सेक्टर, मशीन ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, ट्रेनी ऑपरेटर आदि सेक्टर के लिए रिक्तियां अधिसूचित की थीं। कम्पनियों द्वारा न्यूनतम 8000 रू0 और अधिकतम 25000 रू0 मासिक वेतन ऑफर किया गया।
रोजगार मेले में 212 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 26 अभ्यर्थियों को कम्पनियों द्वारा मौके पर ही चयनित किया गया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में गुरुुकुल सर्वोदय इण्टर कॉलेज पांचली खुर्द मेरठ के प्रधानाचार्य ने चयनित छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। चयनित 26 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की जनपदीय इकाई द्वारा किया गया। जिला समन्वयक ने विभागों की नीतियों पर भी प्रकाश डाला।
मुख्य बातें:
- 08 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने रोजगार मेले में भाग लिया।
- 212 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, 26 को चयनित किया गया।
- न्यूनतम 8000 रू0 और अधिकतम 25000 रू0 मासिक वेतन ऑफर किया गया।


