Delhi NCRGhaziabad

201 कवियों द्वारा होगा अशोक चक्र विजेताओं का दोहा छंद में गुणगान

गाजियाबाद: साहित्य एवं संस्कृति की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन,गाजियाबाद द्वारा 20 नवम्बर को अशोक चक्र विजेताओं पर ऑनलाइन काव्य पाठ फेसबुक लाइव के माध्यम से होगा। जिसमें भारत सहित पूरे विश्व के 201 रचनाकारों द्वारा मात्र 10 घण्टों में अशोक चक्र विजेताओं पर लिखे गए दोहों का कविता पाठ होगा। और कवियों से संकलित दोहों के आधार पर कालजयी ग्रन्थ का प्रकाशन भी किया जाएगा।

इस अनूठे आयोजन में गाज़ियाबाद से गार्गी कौशिक अशोक चक्र विजेता मान बहादुर राय पर काव्यपाठ करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि हिंदी साहित्य में इस प्रकार का पहला आयोजन है जब अशोक चक्र विजेताओं पर दोहा छंद में लिखाया जा रहा है। पूरे विश्व के रचनाकार इस अनूठे आयोजन हेतु बड़े उत्सुक हैं इस कार्यक्रम को लेकर। डॉ राजीव पाण्डेय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन हमेशा कुछ नया करता है उसी श्रृंखला में इस बार भारत के उन नायकों को चुना है कविता के माध्यम से गुणगान करने के लिये जिन्होंने राष्ट्र के लिये समर्पण किया है।

भारत की वर्तमान पीढ़ी इस संदर्भ में कुछ जाने इसलिये ये आयोजन करते हैं । इस प्रकार का कार्य हिंदी साहित्य में कभी हुआ नहीं है इसलिए यह नया कीर्तिमान स्थापित भी करेगा।

डॉ राजीव पाण्डेय ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया की 20 नम्बर के2022 को 201 कवि/कवयित्रियों का ऑनलाइन काव्यपाठ फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रातः10 बजे से किया जाएगा। 201 कवियों को पच्चीस पच्चीस के आठ समूहों में बांटा गया जिसकी मॉनिटरिंग संस्था के महासचिव देश के वरिष्ठ गीतकार श्री ओंकार त्रिपाठी कर रहे हैं। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया अपना कुशल मार्गदर्शन दे रहे हैं।

इन आठ समूहों की जिम्मेदारी के लिये संस्था के कर्मठ पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय ‘भारतीय’,संगठन मंत्री ब्रज माहिर, सचिव रजनीश स्वछन्द, महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम, महिला इकाई महामंत्री गार्गी कौशिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह श्रेयस, अमेरिका इकाई अध्यक्ष डॉ श्वेता सिन्हा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोशनी किरण को इस महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button