द इंटरनेशनल मास्टर एकेडमी का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

- 18वें स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक योग्यताओं की झलक दिखाई गई।
- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क पुस्तकों का सेट दिया गया।
- प्रवेश में विशेष छूट दी गई।
- विशिष्ट अतिथि वी के कौशिक ने सभी विद्यार्थियों का प्रोत्साहन किया।
मेरठ: द इंटरनेशनल मास्टर एकेडमी का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि वी के कौशिक और मंजू कौशिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रधानाचार्या मनीषा पंकज ने बताया कि 18वें स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक योग्यताओं की झलक दिखाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क पुस्तकों का सेट दिया गया, साथ ही साथ प्रवेश में विशेष छूट दी गई।
विशिष्ट अतिथि वी के कौशिक ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों का प्रोत्साहन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और विद्यार्थियों को सदैव ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में शोभा सिवाच, रूबी, रश्मि, दिव्या, कविता, नीता, दिपिका, सविता आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


