Meerut

विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले में 176 युवाओं को मिला रोजगार

  • विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
  • 17 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने भाग लिया।
  • 278 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, 176 का चयन हुआ।
  • न्यूनतम 8000 रू0 और अधिकतम 25000 रू0 मासिक वेतन ऑफर किया गया।
  • चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

मेरठ: उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 15.02.2024 को दीवान वी0एस0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बाईपास रोड़ मेरठ़, विकास खण्ड- सदर, मेरठ में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

उक्त रोजगार मेले में 17 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इन कम्पनियों ने सेल्स एग्जीक्यूटीव, जीओ पॉइन्ट मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फिटर, हेल्थ सेक्टर, इंश्यूरेंस/बैंकिग सेक्टर, मशीन ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, ट्रेनी ऑपरेटर आदि सेक्टर के लिए रिक्तियां अधिसूचित की थीं। कम्पनियों द्वारा न्यूनतम 8000 रू0 और अधिकतम 25000 रू0 मासिक वेतन ऑफर किया गया।

रोजगार मेले में 278 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें कौशल विकास मिशन, डीडीयू-जीकेवाई के प्रशिक्षित अभ्यर्थी तथा अन्य ग्रामीण अभ्यर्थी शामिल थे। इनमें से 176 अभ्यर्थियों को कम्पनियों द्वारा मौके पर ही चयनित किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में श्री अमित अग्रवाल, मा0 विधायक मेरठ कैन्ट मेरठ तथा डायरेक्टर, दीवान वी0एस0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मेरठ द्वारा चयनित छात्र/छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। चयनित 176 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

कार्यक्रम का संयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की जनपदीय इकाई द्वारा किया गया। जिला समन्वयक द्वारा विभागों की नीतियों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में श्री कुल्दीप सिह, श्री मोहित कुमार, श्री अंकज, श्री सुधीर कुमार एमआईएस, श्री विनय कुमार गौतम,एम0आई0एस0 मैनेजर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button