Meerut

155 दिन बाद अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आए; आम आदमी पार्टी मेरठ ने मनाया जश्न

मेरठ: आज आम आदमी पार्टी मेरठ जिला कार्यालय भोला रोड पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर पार्टी पदाधिकारीयो के साथ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने लड्डू वितरण किये। अंकुश चौधरी ने कहा हम पहले दिन से ही कह रहे हैं यह पूरा मामला झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है।

अरविंद केजरीवाल जिन्होंने अपने संघर्ष की बदौलत अपनी ईमानदारी की बदौलत अपनी निष्ठा की बदौलत लोगों की सेवा करके पूरे देश में अपनी लोकप्रियता हासिल की है उनको जेल की काल कोठडी में आप नहीं रख सकते हैं। आज आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के लिए बहुत खुशी का क्षण है, पूरे देश के लिए और दिल्ली के लिए बहुत ही खुशी का क्षण है। अब हरियाणा और दिल्ली के रण में भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरीके से हम लोग पराजित करेंगे। अपनी पार्टी की ओर से देश के उन तमाम लोगों को और तमाम राजनीतिक दलों को, इंडिया गठबंधन को जिसने पूरी लड़ाई में हम लोगो का साथ दिया सबको हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

आज भोला रोड पर लड्डू वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला संरक्षक एसके शर्मा जिला उपाध्यक्ष देशवीर सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, माइनॉरिटी विंग उपाध्यक्ष फ़ारूक़ क़िदवई,जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला सचिव वैभव मलिक, डॉक्टर तुषार आर्य,नरेंद्र मास्टर ,सुबौध कुमार, रोहित गर्ग, जिला सचिव गजेन्द्र आदि प्रमुख रूप से रहे।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button