Ghaziabad

सेवा कार्यों की समीक्षा और नई योजनाओं पर मंथन हेतु सेवा भारती मेरठ प्रांत की वार्षिक साधारण सभा 7 सितंबर को गाजियाबाद में

गाजियाबाद: सेवा भारती, मेरठ प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन आगामी रविवार, 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह बैठक सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर, गाजियाबाद में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संपन्न होगी।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024-2025 में संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा करना और आगामी वर्ष की नई योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श करना है। सभा में सेवा भारती के पदाधिकारी, संरक्षक, आजीवन सदस्य, तथा जिला और महानगर समितियों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

वरिष्ठ पदाधिकारी देंगे मार्गदर्शन
सभा में प्रांत कार्यवाह शिवकुमार, क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम और क्षेत्र छात्रावास प्रमुख अनिल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता और सह प्रांत मंत्री विपिन सिंघल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठन के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने में योगदान दें।

केन्द्र में रहेगा समाज सेवा का विस्तार
इस वार्षिक साधारण सभा में संगठन समाज के ज़रूरतमंद वर्ग तक सेवा भारती की पहुंच को और गहरा करने के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सेवा भारती की गतिविधियों को और गति देने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button