Meerut

सुभारती विश्वविद्यालय में एनएसएस की एक दिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न,सुभारती लॉ कॉलेज में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया

मेरठ स्थित Swami Vivekanand Subharti University में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की एक दिवसीय समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की एनएसएस राज्य नोडल अधिकारी डॉ. मंजू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ग्रुप कैप्टन एम. याकूब (सेनि.), एनएसएस प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार पुनिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, राम प्रकाश तिवारी सहित विभिन्न एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. मंजू सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए विश्वविद्यालय में संचालित सामाजिक, जागरूकता एवं सेवा आधारित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय का एनएसएस प्रकोष्ठ निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है और स्वयंसेवकों में सामाजिक दायित्व को लेकर उल्लेखनीय जागरूकता दिखाई देती है।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार पुनिया ने विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों द्वारा आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक का समापन एनएसएस गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने हेतु सुझावों के साथ सभी प्रतिभागियों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ लेकर किया गया।


16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस : सुभारती लॉ कॉलेज में लोकतांत्रिक चेतना पर विशेष आयोजन

इसी क्रम में Sardar Patel Subharti Institute of Law, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन Election Commission of India की स्थापना दिवस के अवसर पर लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक राजेश चंद्रा (पूर्व न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय) एवं संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, मतदाता शपथ कार्यक्रम एवं ई-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता

“विशेष गहन पुनरावलोकन नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाना चाहिए” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान – सृष्टि एवं ओम ठाकुर
द्वितीय स्थान – नीलेश मिश्रा, प्रीत, जिया एवं नितेश
तृतीय स्थान – वैदेही एवं कोमल कुमारी

मतदाता शपथ कार्यक्रम

इस अवसर पर सुभारती लॉ कॉलेज के 153 मतदाताओं सहित छात्रों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं नैतिक चुनावों को बढ़ावा देने तथा अपने मतदान अधिकार का जिम्मेदारी से प्रयोग करने की शपथ ली।

ई-पोस्टर प्रतियोगिता

“निर्वाचक सूची का विशेष गहन संशोधन – 2026” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदाता पंजीकरण, सूची अद्यतन एवं समावेशी भागीदारी को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

विजेता इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान – तेजस्वी राज (शिक्षा संकाय)
द्वितीय स्थान – हर्षिता खुराना (सुभारती डेंटल कॉलेज) एवं रूपाली सिंह (फार्मेसी कॉलेज)
तृतीय स्थान – लवी मलिक एवं ज़ाहिरा हसन (सुभारती लॉ कॉलेज)

वाद-विवाद प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. डॉ. सरताज अहमद एवं डॉ. सीमा शर्मा ने किया, जबकि ई-पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. प्रेमचंद्रा, डॉ. आफरीन अल्मास, सोनल जैन, अरशद आलम, अनुराग चौधरी, मुस्कान श्रीवास्तव, पार्थ मल्होत्रा, आशुतोष, हर्षित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button