Ghaziabad

सावन कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट सेवा: अपर पुलिस आयुक्त ने डिजिटल वोलंटियर टीम को किया सम्मानित

गाज़ियाबाद। सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली डिजिटल वोलंटियर फोर्स (DVF) को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस आयुक्त आईपीएस आलोक प्रियदर्शी ने थाना नंदग्राम और थाना सिहानी गेट की डिजिटल वोलंटियर टीम को प्रशंसा पत्र देकर सराहा।

इस अवसर पर थाना नंदग्राम कोऑर्डिनेटर अंकित गुप्ता और थाना सिहानी गेट कोऑर्डिनेटर गगन सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में 100 से अधिक वोलंटियरों के प्रयासों की प्रशंसा की गई। यात्रा के दौरान इन वोलंटियरों ने राजनगर एक्सटेंशन चौराहा से आर्य नगर कट और नंदग्राम मोड़ तक शिफ्ट वाइज ड्यूटी निभाई।

सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 3-4 बजे तक वोलंटियर पूरी तत्परता से तैनात रहे। भारी बारिश और ट्रैफिक दबाव के बावजूद उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर लाखों कांवड़ियों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया और आम जनता को असुविधा से बचाया। खासतौर पर शाम के समय ट्रैफिक प्रबंधन में DVF की अहम भूमिका रही।

वोलंटियर न केवल ट्रैफिक नियंत्रित करते रहे बल्कि “जय भोले” के जयकारों से कांवड़ियों का उत्साह भी बढ़ाते रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त नंदग्राम पूनम मिश्रा और सिहानी गेट थाना प्रभारी सचिन कुमार भी मौजूद रहे।

यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि समाज और पुलिस के बीच समन्वय से बड़े से बड़े आयोजन को भी सुचारू रूप से संपन्न किया जा सकता है।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button