संजय नगर रामलीला में हुआ कैकेई-दशरथ संवाद का मंचन
गाज़ियाबाद: श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में बुधवार को कैकई का कोप भवन में जाना एवं दशरथ-कैकई संवाद का मंचन किया गया। अयोध्या के राजा दशरथ से रानी कैकई द्वारा मांगे गए वचन की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में जब भगवान राम को अयोध्या का राज देने की चर्चाएं हुई तो रानी कैकई को उसकी दासी मंथरा ने भड़का दिया। मंथरा ने कहा कि राम तो राजा बन जाएंगे। मगर कैकई पुत्र भरत को कुछ नहीं मिलेगा। इसको लेकर रानी कैकई कोप भवन में जाकर रूठ कर बैठ जाती है। राजा दशरथ को इस बात का पता चलने पर वह कोप भवन में जाकर रानी कैकई से उसका कारण जानते हैं तो कैकई राजा दशरथ से अपने वचन मांगती है। इसके तहत कैकई दशरथ से अपने पुत्र भरत को राज गद्दी तथा राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगती है। इसको सुनकर दशरथ बहुत दुखी होते हैं। वो कैकई से कहते हैं कि तुम कुछ भी मांग लो, लेकिन राम का वनवास मत मांगों। इस पर कैकई कहती है कि तुम अपने वचन से मुकर जाओ। इस पर दशरथ कहते हैं कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाएं पर वचन जाई। और इतना कहकर राजा दशरथ अपने टूटे हुए मन से प्रभु राम को वनवास भेजने के लिए तैयार हो जाते हैं।
मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ रालोद नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजयपाल प्रमुख उपस्थित रहे तथा प्रभु श्री राम जी की आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल यादव, महामंत्री सुमित चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी, सह-मीडिया प्रभारी अनुज राघव, संरक्षक मोहन सिंह रावत, अशोक चाँदीवाल, आर.एस. शर्मा, किरणपाल तेवतिया, रविंद्र सिंह राणा, अमरदत्त शर्मा, सतपाल दीवान जी, राजकुमार शर्मा, कौशल शर्मा, डी. पी. नागर, संयोजक झम्मन चौधरी, बृजेश शर्मा, हरपाल सिंह, अरुण शर्मा, के.के शर्मा, ब्रह्मपाल गुज्जर, सुब्रत त्रिखा, उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, अखिलेश सिंह, विक्रांत राणा, मनोज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, करण सिंह, दीपक वर्मा, मंत्री ऋषभ चौधरी, निखिल प्रजापति, गोपाल चौधरी, विवेक चौधरी, संगठन मंत्री उमेश रोहिला, सतीश चौधरी, मंच व्यवस्थापक आकाश शर्मा, शिवम, उप-कोषाध्यक्ष खचेड़ू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, रमा देवी, पन्ना देवी, रामवती देवी, पूनम शर्मा, भावना जौहरी, विजय कोरी, मेम्बर सिंह, सुभाष चंद, कृष्णा सिंह, निर्मल कौशिक, कौशल तेवतिया, पवन यादव, अंकुर सिसोदिया, शिवम राठी एवं सभी स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।