Delhi NCRMeerut

“शिवांगी संगीत महाविद्यालय” में “नवरात्रि उत्सव” का आयोजन

मेरठ: गांधी नगर, गढ़ रोड स्थित शिवांगी संगीत महाविद्यालय में “नवरात्रि उत्सव” का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत संस्थान के उदीयमान कलाकारों ने शास्त्रीय गायन एवं कथक नृत्य की मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों द्वारा देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की सुन्दर एवं भक्तिमय‌ अभिव्यक्ति द्वारा सभी को मन्त्रमुग्ध किया।

संस्थान के उदीयमान कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, कथक नृत्य, उपशास्त्रीय नृत्य त्रिवट ,ख्याल आदि की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ वागीश दिनकर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया एवं नवरात्रि उत्सव के समस्त प्रतिभागी छात्रों की श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु मुक्तकंठ से सराहना की तथा संस्थान की निदेशिका, श्रीमती ऋचा शर्मा ने सभी को “नवरात्रि पर्व” की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी का आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट उपस्थिति- डॉ वागीश दिनकर, श्री राजेश शर्मा अध्यक्ष ,शिवांगी संस्थान, श्रीमती रेखा शर्मा

कार्यक्रम संयोजन – निदेशिका श्रीमती ऋचा शर्मा

संगीत निर्देशन – प्रधानाचार्य, श्री राजा बलूनी

नृत्य संरचना – गुरु श्रीमती रूचि बलूनी

तबले पर संगत – मौ० अनीस

हारमोनियम पर संगत – मौ० फराज़

मंच संचालन – डॉ मीनाक्षी शास्त्री

                           कार्यक्रम

1) दुर्गा स्त्रोत – शिवांगी संगीत महाविद्यालय द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव का प्रारंभ दुर्गा स्त्रोत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति संस्थान के छात्र‌- छात्राओं अमन,पुष्कर,प्रथम,ऐश्वर्या, आरोही एवं ऋचा द्वारा दी गई।

2) देवी स्तुति – नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत देवी के विशाल स्वरूप को कथक अंग में अभिव्यक्त करते हुए मां दुर्गा को समर्पित देवी स्तुति की प्रस्तुति संस्थान के उदीयमान कलाकार प्रेरणा, सुगंधा एवं वेदांशी द्वारा दी गई।

3) राग दुर्गा (युगल प्रस्तुति) – राग दुर्गा में द्रुत ख्याल जय दुर्गे दुर्गति परिहारणी की मनमोहक युगल प्रस्तुति संस्थान के उदीयमान छात्र आरोही बलूनी एवं कोविद बलूनी द्वारा दी गई।

4) त्रिवट‌ – कथक अंग में (12 मात्रा) चारताल में निबद्ध त्रिवट‌ की मनमोहक प्रस्तुति द्वारा संस्थान की उदीयमान कलाकारों अलंकृता,‌ श्रागवी, आरोही, वर्णिका, एवं दर्शिका ने सभी को मन्त्रमुग्ध किया। त्रिवट‌ की संगीत संरचना जयपुर घराने के सुविख्यात कलाकार एवं गुरू पं० श्री राजेन्द्र गंगानी जी द्वारा की गयी है।

5) माता कालिका (एकल प्रस्तुति) – शास्त्रीय गायन राग अड़ाना (माता कालिका) ‌की‌ एकल प्रस्तुति द्वारा संस्थान की उदीयमान कलाकार ऐश्वर्या सिंह ने उपस्थित जनसमूह को भक्तिभाव में लीन कर दिया तथा अपनी मनमोहक प्रस्तुति द्वारा सभी को आल्हादित किया।

6) भवानी दयानी ( उप शास्त्रीय नृत्य) – शिवांगी संगीत महाविद्यालय द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत शिवांगी संस्थान की उदीयमान छात्राओं आयुश्री एवं श्रेया ने उप शास्त्रीय नृत्य भवानी दयानी द्वारा मां दुर्गा एवं राक्षस महिषासुर के मध्य हुए युद्ध का कथक अंग में चित्रण किया।

7) लोक नृत्य गरबा‌ – नवरात्रि के पावन दिनों में किया जाने वाला लोक‌ प्रिय नृत्य गरबा द्वारा नवरात्रि उत्सव का समापन किया गया। संस्थान की छात्राओं सुगंधा,‌वेदांशी,‌ नतांशी, गुन, कीर्ति एवं अमीषा द्वारा गरबा की सुन्दर प्रस्तुति दी गई।

समस्त उपस्थित जन ने मुक्तकंठ से सहारना की तथा कार्यक्रम का आनंद लिया।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button