Meerut
Trending

शिवांगी संगीत महाविद्यालय मेरठ की छात्राओं ने “कथक नृत्य संरचना” “आनंद” की विहंगम प्रस्तुति दी

111 12
112 9

मेरठ : संगीत नाटक अकादमी की इकाई, कथक केंद्र ,नई दिल्ली के सौजन्य से 10 दिवसीय कथक कार्यशाला का आयोजन शिवांंगी संगीत महाविद्यालय, मेरठ में दिनांक 20जून से 30जून 2022 तक किया गया।

112 8
111 19

बुधवार को कार्यशाला में भाग लेने वाले छात्राओं ने श्रीमती रुचि बलूनी द्वारा निर्देशित “नृत्य संरचना ” “आनंद ” की प्रस्तुति द्वारा समा बांधा। कथक कार्यशाला में श्रीमती रुचि बलूनी द्वारा निर्देशित नृत्य संरचना” आनंद “में शिवांगी संस्थान के कलाकारों ने बाल अवस्था, किशोरावस्था एवं युवावस्था में “आनंद “के अनुभव को कत्थक नृत्य में पिरो कर प्रस्तुत किया ।

113 6
114 4
115 4

कथक नृत्य के माध्यम से कैसे बाल अवस्था में बच्चों को खेल में आनंद आता है ,किशोरावस्था में उनका आनंद स्पर्धा होती है। एक दूसरे से जीतने की होड़ तथा युवावस्था में लक्ष्य प्राप्ति ही उनका आनंद होता है, ऐसी भावपूर्ण प्रस्तुति कथक नृत्य संरचना में शिवांगी संस्थान के कलाकारों द्वारा दी गई।

116 4
117 2

कार्यक्रम में कथक केंद्र के निदेशक सुमन कुमार ,श्रीमती प्रतिभा, जयपुर घराने के सुविख्यात कथक कलाकार एवं गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी, शिवांगी संस्थान के अध्यक्ष राजेश शर्मा, रिचा शर्मा, राजा बलूनी ,रुचि बलूनी एवं कलाकार वृंद आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

118 2
119 2
120 1

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button