Delhi NCR

लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा रामनवमी के उपलक्ष में मनोहरी भव्य राम जन्म की लीला संपन्न

दिल्ली: लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा रामनवमी की पूर्व संध्या पर नेशनल क्लब फतेहपुरी चांदनी चौक दिल्ली में रिद्धि सिद्धि के देवता महाराज गजानंद की वंदना के पश्चात मनोहरी राम जन्म की लीला का आयोजन किया गया। कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार के अनुसार यहां हजारों राम भक्तो की उपस्थिति में श्री राम जन्म का उत्सव बहुत ही उत्साह उमंग के साथ मनाया गया यहां भव्य मंच पर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, महाराज दशरथ और उनकी तीनों रानियां कौशल्या, केकई, सुमित्रा पर पुष्प वर्षा करने के बाद मिठाई का वितरण कर राम जन्म की खुशी मनाई गई। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने यह भी बताया आज प्रभु श्री राम की लीला मंचन का मुख्य उद्देश्य प्रभु श्री राम के कार्य, आदर्श, मर्यादा, प्रेरणा, शिक्षा, दीक्षा, त्याग, भाई प्रेम से अपनी युवा पीढ़ी में संस्कार एवं अपनी संस्कृति से अवगत कराना है।

आज रामलीला के अंत में पूरे विधि विधान, वैदिक मंत्रो, विद्वान पंडितो द्वारा ढोल, शंख, मृदंग, डमरू घड़ियाल, ताशा, नफिरी, शहनाई, हर्ष ध्वनि द्वारा प्रभु श्री राम की चरण वंदना की गई। कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर एक सौ एक कन्याओं का पूजन में कन्याओं को स्कूल बैग, स्टेशनरी, माता की चुन्नी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, राम भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता, प्रवीण सिंगल, मदन अग्रवाल, अशोक कटारिया, दीनानाथ सोनकर, लोकेश बंसल, राजकुमार कश्यप, गोपाल गर्ग, मानसी अरोड़ा, सुधीर झा के साथ भारी संख्या में उपस्थित धर्म प्रेमी, राम भक्तों ने लीला का अवलोकन किया।

                               

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button