Ghaziabad

रेड क्रॉस और रोटरी क्लब की साझेदारी से टीबी उन्मूलन अभियान को मिला नया आयाम, पोषण पोटली पाकर खुश हुए मरीज

ग़ाज़ियाबाद। “लक्ष्य मुश्किल है लेकिन कदम नहीं रुकेंगे”– इसी संकल्प के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ग़ाज़ियाबाद और रोटरी क्लब ग़ाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने टीबी उन्मूलन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की। विजयनगर स्थित राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में 50 चयनित क्षय रोगियों को दूसरे महीने की मासिक पोषण पोटली वितरित की गई।

इस अवसर पर ग़ाज़ियाबाद सदर विधायक संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने क्लब अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और सुरेंद्र शर्मा को रेड क्रॉस के निवर्तमान अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित टीबी उन्मूलन शपथ पत्र भेंट किया। विधायक ने रेड क्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता और रोटरी के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए भविष्य में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सामाजिक भागीदारी और जनजागरूकता
रेड क्रॉस की ओर से सभापति सुभाष गुप्ता, डॉ. नेहा गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार ने मरीजों और उनके परिवारजनों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में लाभार्थी मरीजों ने पोषण पोटली पाकर खुशी ज़ाहिर की और रेड क्रॉस तथा रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया।

विशेष बात यह रही कि रेड क्रॉस और रोटरी की संयुक्त घोषणा के अनुसार अब जनपद में जो भी व्यक्ति किसी नए क्षय रोगी की पहचान कराएगा, उसे प्रति रोगी ₹500 का पारितोषिक भी दिया जाएगा। इस पहल से न सिर्फ़ मरीजों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि समाज में क्षय रोग की पहचान और इलाज की गति भी तेज़ होगी।

उपस्थिति और संचालन
इस सेवा यज्ञ में सुरेंद्र शर्मा, एम.सी. गौड़, राकेश गुप्ता, जोगिंदर सिंह, विपिन अग्रवाल, एच.के. जोशी, हेमा भाटी, विनीता पाल, अनिता शर्मा और मंजू राघव समेत स्वास्थ्य केंद्र के सहयोगी सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव ने किया।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button