Ghaziabad

रिवर हाइट्स सोसाइटी में योग दिवस का भव्य आयोजन, 450 लोगों ने लिया भाग

गाजियाबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 21 जून 2024 को राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र की रिवर हाइट्स सोसाइटी में एक भव्य एवं विशाल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रातः 5:30 बजे से आरंभ होकर 8:00 बजे तक समाप्त होने वाले इस ढाई घंटे के आयोजन में सोसाइटी व क्षेत्र से लगभग 450 लोगों ने अलग-अलग समय पर योग आसन किए।

आयोजन के मुख्य कर्ता-धर्ता एवं सोसाइटी के सचिव सुबोध त्यागी ने बताया कि हरिद्वार स्थित पतंजलि आश्रम से आए योगाचार्य विशाल वशिष्ठ एवं निवेदिता जैन ने बड़े ही सरल व व्यवस्थित तरीके से योग के महत्व को समझा कर उसे अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आह्वान किया।

आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में राजसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने विस्तार से योग के विषय में चर्चा की। फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन से सहयोगी के रूप में अध्यक्ष सचिन त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गुप्ता एवं सचिव अभिनव त्यागी आदि उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता से प्रफुल्लित सोसाइटी निवासी संजय त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन बड़े ही सुंदर तरीके से अंजली महता व सुप्रिया सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा अभयकांत, शशिप्रभा व हेमलता आदि व सभी वरिष्ठ नागरिकों, माता-बहनों, छोटे बच्चे एवं योग शिक्षकों के साथ फेडरेशन के अध्यक्ष सचिन त्यागी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सोसाइटी के प्रबंधन प्रमुख प्रिंस त्यागी ने बताया कि परीक्षित बहल, मोहित चौहान, रितेश अग्रवाल व श्रद्धा नंद त्यागी जैसे सहयोगियों के कारण कार्यक्रम अत्यधिक सफल रहा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र-गान गाते हुए, जय-हिन्द के उद्घोष के साथ सोसाइटी सचिव सुबोध त्यागी द्वारा उपस्थित रहे सभी निवासियों, माता, बुजुर्ग, बहनों, बच्चों, योग शिक्षकों माननीय सांसद एवं फेडरेशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button