Ghaziabad

राजनगर एक्सटेंशन में सेवा भारती ने आयोजित किया फ्री सैनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम, 50 वंचित परिवारों की महिलाओं को मिला लाभ

गाजियाबाद, 30 अगस्त 2025। सेवा भारती महानगर गाजियाबाद ने श्री अग्रवाल सेवा समिति, राजनगर एक्सटेंशन के सहयोग से फ्री सैनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी के रॉयल क्लब हाउस में आयोजित हुआ, जिसमें वंचित परिवारों की महिलाओं को मुफ्त सैनेट्री पैड उपलब्ध कराए गए।

इस पहल के अंतर्गत 50 वंचित परिवारों की महिलाओं को लगभग 100 बायोडिग्रेडेबल सैनेट्री पैड्स के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पैड्स का वितरण करना था बल्कि महिलाओं को इसके स्वास्थ्य लाभ और सुरक्षित निस्तारण के बारे में भी जागरूक करना था।

कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि सेवा भारती का यह प्रयास समाज की जरूरतमंद बहनों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना संभव होगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में रेणुका गुप्ता, निधि सिंघल, रैनी अग्रवाल और डॉक्टर रुचि कंसल का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर महिलाओं से संवाद किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों का आभार जताया।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button