Ghaziabad

राजनगर एक्सटेंशन में भूमि पूजन के साथ रामलीला मंचन और भव्य मेले का शुभारंभ

ग़ाज़ियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मॉल के पीछे रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को भूमि पूजन कर इस वर्ष के रामलीला मंचन और भव्य मेले की शुरुआत की गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में रामलीला कोर कमेटी और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वार्ड 50 की सभासद सुमन लता पाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस आयोजन को सामुदायिक सांस्कृतिक धरोहर बताया और आयोजन समिति को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रामलीला मंचन और मेला आगामी 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन रामायण आधारित प्रसंगों का मंचन होगा और विजयदशमी पर रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाज को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्रदान करता है।

आयोजन समिति की अपील
राजनगर एक्सटेंशन रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा, “हम सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह करते हैं कि परिवार सहित इस आयोजन में भाग लें और भगवान श्रीराम की लीलाओं से प्रेरणा लें।”
संयोजक अनिल तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक शिक्षा का संगम होगा।

भूमि पूजन में रहे विशेष सहयोगी:
अनिल तोमर, अनिल शर्मा, दीपक सहलोत, अंकित गुप्ता, नरेश सिरोही, एडवोकेट प्रदीप त्यागी, मनोज अग्रवाल, सुमनलता पाल, रूपक चौधरी, राहुल ढाका, अभिषेक शर्मा, भूरी सिंह, अरविंद भारद्वाज, कैप्टेन सचिन शर्मा, कुश त्यागी और रवींद्र कुमार गर्ग समेत कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

संपर्क सूत्र:
📞 अंकित गुप्ता, मीडिया प्रभारी – 9818602765
📞 मनोज अग्रवाल – 8696168568

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button