Meerut

मेरठ में हाई अलर्ट: गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, किसानों ने सड़क पर डाला डेरा

मेरठ। दो दिन पूर्व गुर्जर समाज के कुछ लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार सुबह से ही मेरठ पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। कमिश्नरी कार्यालय के सामने बड़े प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए पुलिस ने सभी प्रमुख मार्गों पर सख्त बैरिकेडिंग की और भारी संख्या में पुलिस बल, RAF और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियां तैनात की गईं।

एसपी सिटी और सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कमिश्नरी की ओर बढ़ने से पहले ही साकेत चौकी के पीछे एक पार्क में रोक लिया गया। चारों ओर से घेराबंदी कर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया गया।

वहीं, किसान दिवस के अवसर पर ऊर्जा भवन जाने का प्रयास कर रहे किसानों को भी पुलिस ने रोक दिया। किसानों का कहना था कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, लेकिन पुलिस ने माल रोड से आगे नहीं जाने दिया। नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button