मेरठ में रोजगार मेले में 11 युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, दो कंपनियों ने किया 54 का साक्षात्कार

मेरठ, 13 मार्च 2024: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ के प्रांगण में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में वोडाफोन आईडिया लि० व एक्टाविन लाईफसाईन्सेस कम्पनी द्वारा सेल्स मेन, सेल्स प्रमोटर व बिजनेस /सेल्स एग्जीक्यूटिव पद हेतु साक्षात्कार लिया गया।
मेले का शुभारंभ मनीषा अत्री, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अभ्यर्थियों को कैरियर मार्ग दर्शन दिया और उन्हें सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
राजू यादव व जय भगवान वरिष्ठ सहायक ने भी रोजगार मेले में उपस्थित अन्यर्थियों की काउन्सिलिंग की।कम्पनी के एच०आर० ने अपनी कम्पनी की रिक्तियों एवं कार्यों से सम्बन्धित विस्तार से जानकारी दी।
उद्घाटन के उपरान्त 02 कम्पनियों द्वारा 54 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कर 11 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। यह रोजगार मेला युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर था। इससे उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में मदद मिली।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ द्वारा समय-समय पर ऐसे रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं। युवाओं से अनुरोध है कि वे इन मेलों का लाभ उठाएं और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करें।


