Meerut

मेरठ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अहमदनगर के व्यापारियों का लाखों का नुकसान

मेरठ। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर मेरठ और उसके आसपास के इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा। सबसे बुरी स्थिति अहमदनगर इलाके में देखने को मिली, जहां दुकानों और प्रतिष्ठानों में पानी भर गया।

बारिश का पानी दुकानों और बेसमेंट तक पहुंच गया, जिससे लाखों रुपए का माल खराब हो गया। खासकर कपड़े और अन्य सामान नाले के पानी से भीगकर पूरी तरह बर्बाद हो गए। व्यापारियों ने अपनी ओर से सामान को निकालकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लगातार पानी भरते रहने से प्रयास नाकाम साबित हुए।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी बारिश में उन्हें इसी तरह का नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया। हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन बारिश आते ही हालात वैसे ही बिगड़ जाते हैं।

अब व्यापारी इस रोज़-रोज़ की समस्या से बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर नगर निगम ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करने को मजबूर होंगे।

यह घटना एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है कि आखिर क्यों बार-बार चेतावनी और नुकसान झेलने के बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button