Meerut

मेरठ : मकान में सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका

मेरठ : मकान में सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका

  • लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि इस मकान के अंदर आतिशबाजी का होता था काम
  • धमाके में मकान के परखच्चे उड़े
  • आसपास की दो इमारत भी ध्वस्त
  • घर में मौजूद एक की मौत
  • 10 अन्य घायल
  • मलबे के ढेर में बच्चों के दबे होने की आशंका
  • जेसीबी मशीन लगाकर मलवा हटा रही रेस्क्यू टीम
  • थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के 60 फुटा रोड का मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की समरगार्डन कॉलोनी में सोमवार की दोपहर एक मकान में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से तीन मकान गिर गए। मकान के मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। इसमें एक महिला की मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हो गए। पुलिस, दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि अभी भी मलबे की नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, समरगार्डन कॉलोनी के साठ फुटा रोड पर इंटु का मकान है। सोमवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे उसकी रसोई में रखा गैस का सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि मकान के बराबर के दो मकान भी ढह गए। मकान के ढहने से परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। धमाके की आवाज से आसपास के लोग वहां पहुंच गये। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडि़यां भी मौक पर पहुंच गई।

एसपी सिटी विनित भटनागर और सीओ कोतवाली अरविंद चौरसियो भी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी बुला ली गई। मलबा हटा कर दबे हुए लोगो को निकालने का काम शुरू हुआ। इस हादसे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। करीब दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में पटाखे में विस्फोट होने से मकान गिरने की चर्चा है। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button