Meerut
Trending

मेडिकल में हुआ नेफ्रोलॉजी विभाग (गुर्दा रोग) पूर्ण रूप से क्रियाशील

मेरठ : प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि अब सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक, पी एम एस एस आई, लाल बिल्डिंग में नेफ्रोलॉजी विभाग पूर्ण रूप से क्रियाशील है। डॉ इंद्रजीत एवम डॉ अर्पित श्रीवास्तव ( डी एम नेफ्रोलॉजी) सोमवार से शनिवार प्रतिदिन ओ पी डी करते हैं। विभाग में डायलिसिस हेतु कुल 8 बेड हैं। विभाग में रीनल बायोप्सी, मरीज में सेंट्रल लाइन कैथेटर आरोपित करने की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि हमारा मुख्य धेय यह है कि मरीज के गुर्दा रोग के लक्षणों की शीघ्र पहचान कर इलाज आरम्भ करना है ताकि मरीज को डायलिसिस तक जाने की स्थिति ही पैदा न हो उससे पूर्व ही मरीज स्वस्थ हो जाये अतः मेरा जनपद मेरठ के आम जनमानस से निवेदन है कि यदि उनको गुर्दा रोग के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत मेडिकल कालेज के गुर्दा रोग विभाग में उचित सलाह प्राप्त कर स्वास्थ लाभ ले सकते हैं।

मीडिया प्रभारी डॉ वी डी पाण्डेय ने बताता की डॉ इंद्रजीत सहायक आचार्य नेफ्रोलॉजी विभाग ने कहा कि गुर्दा रोग से ग्रसित मरीजों के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-

पावँ में सूजन आना, मूत्र में रक्त का आना, पेशाब कम मात्रा में आना, मिचली आना, थकान महसूस करना, स्वाश फूलना ( स्वाश चढ़ जाना), युवाओं में रक्त चाप बढ़ जाना आदि ।

डॉ अर्पित श्रीवास्तव ने कहा कि यदि उपरोक्त लक्षण किसी भी व्यक्ति में परिलक्षित होते हैं तो उसे अनदेखा ना करें उसे गम्भीरता से लें और वो शीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जा कर चिकित्सक से सम्पर्क करें और यदि वो गुर्दा रोग से ग्रसित हैं तो मेडिकल कॉलेज के गुर्दा रोग विभाग में आ कर उचित स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। इलाज यदि जल्दी शुरू हो जाता है तो सम्भवतः गुर्दों को बचाया जा सकता है डायलिसिस जैसी गम्भीर स्थिति नही पैदा होती है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता, सुपरस्पेशलिटी विभाग प्रमुख डॉ सुभाष दहिया, मीडिया प्रभारी डॉ वी डी पाण्डेय, डॉ इंद्रजीत, डॉ अर्तित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button