Meerut

मवाना शुगर वर्क्स ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान को नई गति प्रदान की

मवाना: मवाना शुगर वर्क्स ने अपने बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान 2025 के तहत आज एक रैली और प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य गन्ना उत्पादन को टिकाऊ और लाभदायक बनाना है, जिसमें प्रजातीय बदलाव, फसल सुरक्षा, बीज उपचार और भूमि उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रैली को मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) श्री प्रमोद बालियान, गन्ना विभाग प्रमुख एवं महाप्रबंधक (गन्ना) श्री अभिषेक श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (गन्ना) श्री हरिओम शर्मा तथा वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना परिषद श्री अशोक कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी और उन्हें जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर मवाना चीनी मिल परिक्षेत्र के 50 प्रगतिशील किसानों को मुजफ्फरनगर स्थित गन्ना शोध संस्थान में एकदिवसीय प्रशिक्षण हेतु भेजा गया। प्रशिक्षु किसानों की बस को वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना परिषद श्री अशोक कुमार यादव, मिल के गन्ना महाप्रबंधक श्री अभिषेक श्रीवास्तव एवं उपमहाप्रबंधक (गन्ना) श्री हरि ओम शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

गन्ना महाप्रबंधक श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मवाना शुगर वर्क्स एवं गन्ना विभाग की टीम गन्ना विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इस अभियान को विभिन्न तरीकों से और अधिक गति दी जाएगी। विभिन्न प्रसार माध्यमों से क्षेत्र के किसानों के मध्य बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लक्ष्यों, विशेषकर प्रजातीय बदलाव, फसल सुरक्षा, बीज शोधन एवं भूमि उपचार की महत्ता एवं आवश्यकता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उप महाप्रबंधक (गन्ना) श्री हरि ओम शर्मा ने प्रशिक्षु किसानों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए सभी किसान न केवल स्वयं आदर्श किसान बनेंगे, बल्कि अन्य किसानों को भी आदर्श किसान बनने में सहयोग करेंगे।

इस अभियान के माध्यम से मवाना शुगर वर्क्स क्षेत्र के गन्ना किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक कर उनकी आय में वृद्धि करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button