Meerut

मनचले की हरकतें CCTV में कैद, छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण की धमकी

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ और खींचतान की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी युवक पिछले छह महीनों से छात्रा को स्कूल आते-जाते समय परेशान कर रहा था। विरोध करने पर उसने छात्रा को अपहरण और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि मनचला अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि आरोपी पहले भी छात्रा का अपहरण करने का प्रयास कर चुका है।

पीड़िता के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button