Meerut
Trending

बुढ़ाना में पुलिस–बदमाश मुठभेड़, एक लाख का इनामी अमजद ढेर; एसपी देहात की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, तीन पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अमजद मारा गया। पुलिस के अनुसार अमजद पर लूट समेत करीब 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह बुढ़ाना थाने में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें आदित्य बंसल (एसपी देहात) की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। वहीं, कार्रवाई के दौरान तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से हथियार और लूटी बाइक बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और एक लूटी हुई बाइक बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार अमजद लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हुई थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया मौके का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस का कहना है कि घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button