Ghaziabad

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर विपिन त्यागी और मोनू कुमार त्यागी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुरादनगर विधानसभा से छह बार विधायक रह चुके राजपाल त्यागी के निधन से जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई है। एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स, राजनगर एक्सटेंशन के पूर्व अध्यक्ष विपिन त्यागी एवं पूर्व महासचिव मोनू कुमार त्यागी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज उनके स्थानीय निवास लोहिया नगर, ग़ाज़ियाबाद पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजपाल त्यागी का निधन 18 जुलाई 2025 को हुआ। वे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे और जनता के बीच एक सम्मानित, अनुभवी और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे। उनका राजनीतिक जीवन सेवा, सादगी और जनकल्याण को समर्पित रहा।

इस दुखद अवसर पर एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स के अन्य गणमान्य सदस्य मुनीदेव शर्मा, दिनेश त्यागी, संजय त्यागी, जोहरी त्यागी सहित कई लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विपिन त्यागी ने कहा, “राजपाल त्यागी जी का जाना न केवल राजनीतिक जगत की क्षति है, बल्कि समाज के एक सजग प्रहरी का अवसान भी है।” वहीं मोनू कुमार त्यागी ने कहा, “उनका जीवन प्रेरणा है — उनके सिद्धांत और सेवा भाव सदैव स्मरणीय रहेंगे।”

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button