पार्षद चला रहा बच्चो को पर्यावरण से जोङने का अभियान
पौधा लगाने वाले बच्चे ही करते हैं पौधे की देखे-भाल
अब तक 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं
मेरठ : पार्षद सचिन त्यागी ने बच्चो को पर्यावरण से जोङने के लिए अभियान चला रखा है। वे बच्चो के साथ मिलकर शहर के खाली जगहों पर वृक्षारोपण करा रहे हैं। अब तक वे पचास हजार से अधिक पोधे लगवा चुके हैं। खास बात यह है कि पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी वे बच्चो को ही सौंप रहे हैं।
सचिन त्यागी मेरठ के वार्ड- 45 से पार्षद हैं। सचिन ने वर्ष 2000 से बच्चों को पर्यावरण से जोङने के लिए अभियान छेङ रखा है। वन विभाग से पैधे लेकर वे शहर में खाली पङी जगहों पर बच्चो से पौधे लगवा रहे हैं। अपने इस अभियान में वे स्कूलो के छात्रो की सहयता भी ले रहे हैं। वे बच्चो को पेङ का पर्यावरण में क्या महत्व है, इसकी जानकारी भी देते हैं। सचिन ने बताया कि अभी तक वे बच्चो के साथ मिलिकर 50 हजार से अधिक पैधे लगवा चुके हैं। वे इन पौधे के रखरखाव की जिम्मेदारी पौधे लगाने वाले बच्चो को ही सौप देते हैं, जिससे बच्चे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनें। इससे उनके द्वारा लगाये गये अधिकांश पौधे जीवित हैं।
सचिन ने बताया कि उनक उदेदश्य बच्चो को पर्यावरण से जोङना है। बचपन की गतिविधियां बच्चो के मानस पटल पर छप जाती है। शनिवार को सचिन त्यागी ने जाहिदपुर गांव के पंडित बख्शीदास स्मारक इंटर कालेज के छात्रो के साथ करीब ढाई सौ पौधे लगाये।