दूधेश्वर सेना की महाशिवरात्रि पर्व को ऐतिहासिक और व्यवस्था पूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी
गाजियाबाद: गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को ऐतिहासिक और व्यवस्था पूर्ण तरीके से मनाने के लिए दूधेश्वर सेना की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दूधेश्वर सेवा के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र नागर, महानगर अध्यक्ष डॉ डीपी नागर और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्री महंत नारायण गिरी महाराज ने दूधेश्वर सेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर्व को ऐतिहासिक और व्यवस्था पूर्ण तरीके से मनाने के लिए दूधेश्वर सेना श्रद्धालुओ को सहयोग करने का कार्य करेगी।
दूधेश्वर सेना के मीडिया प्रभारी मनजीत सिंह भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर दूधेश्वर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र नागर ने कहा कि महाशिवरात्रि पर हमारी आस्था का पर्व है इस दिन लाखों की संख्या में दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत नारायण गिरी महाराज के निर्देश अनुसार श्रद्धालुओ को सुविधा देने का काम दूधेश्वर सेना करेगी ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि इस दौरान दूधेश्वर सेना के स्वयंसेवक आसामाजिक तत्वों व अराजक तत्वों पर निगरानी रखने का कार्य करेंगे इस दौरान सैकड़ो की संख्या में दूधेश्वर सेना के स्वयंसेवा के मंदिर मार्ग एवं मंदिर के अंदर सेवा देंगे।
बैठक का संचालन दूधेश्वर सेना के महानगर अध्यक्ष डॉ डीपी नागर ने किया उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति शिवरात्रि के अवसर पर दूधेश्वर सेवा के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन दूधेश्वर नाथ मंदिर मार्ग जस्सीपुरा पर किया जाएगा।
यह पहल श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा होगी।
यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो दूधेश्वर सेना को इस कार्य में सफल बनाने में मदद कर सकते हैं:
- दूधेश्वर सेना के स्वयंसेवकों को उचित प्रशिक्षण प्रदान करें।
- श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें।
- अराजक तत्वों पर नजर रखें और उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
- मंदिर परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
दूधेश्वर सेना की यह पहल निश्चित रूप से महाशिवरात्रि पर्व को ऐतिहासिक और व्यवस्था पूर्ण तरीके से मनाने में मदद करेगी।