MeerutNews
Trending

मेरठ कलेक्ट्रेट : दस प्रत्याशियों ने नामकंन पत्र दाखिल किए

विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए बुधवार से प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है 14 जनवरी से 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया को किया जाना है। बुधवार सुबह से ही कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। दोनों तरफ से अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए नारेबाजी करते हुए प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। समाजवादी पार्टी के किठौर से प्रत्याशी पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सरधना से अतुल प्रधान, हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने नामांकन किया। जबकि भाजपा से शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, सिवालखास प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह और हस्तिनापुर विधानसभा सीट से दिनेश खटीक ने अपना नामांकन दाखिल किया। उधर बसपा के मेरठ कैंट प्रत्याशी अमित शर्मा और सिवालखास से प्रत्याशी नन्हें प्रधान ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी ओम दत्त त्यागी और सबसे अच्छी पार्टी की शहर विधानसभा प्रत्याशी अफजाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

111 8
मेरठ हस्तिनापुर से सपा से उम्मीदवार योगेश वर्मा ने किया नामांकन
115 4
मेरठ शहर से भाजपा के उम्मीदवार कमलदत्त शर्मा ने किया नामांकन

113 7
मेरठ हस्तिनापुर से भाजपा के उम्मीदवार दिनेश खटिक ने किया नामांकन
114 4
मेरठ कैंट से बसपा के उम्मीदवार अमित शर्मा ने किया नामांकन
112 8
मेरठ सिवालखास से भाजपा के उम्मीदवार मनिंदर पाल ने किया नामांकन

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button