डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ में ‘आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन
मेरठ, 3 फरवरी 2024: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ में आज सत्र 2023-2024 के बारहवीं कक्षा के छात्रों को भावी भविष्य के लिए शुभेच्छा प्रदान करने हेतु ‘आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ आहुति द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी स्कूल यू पी जोन ए) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर विनीत त्यागी (प्रधानाचार्य डीएवी, हापुड़) उपस्थित रहे। डॉ विनीत त्यागी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां डीएवी के विद्यार्थियों ने अपना विशिष्ट स्थान न बनाया हो। उन्होंने कहा कि “मंजिल उन्हें मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।”
समारोह में 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, गायन, और प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

शैक्षणिक आधार पर विद्यार्थियों को चयनित कर ‘गोल्ड स्टार’, पाठयक्रम गतिविधियों के आधार पर ‘सिल्वर स्टार’ तथा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु ‘नोवा स्टार’ प्रदान कर विद्यार्थियों के उत्साह को द्विगुणित किया। समग्र उत्कृष्टता के आधार पर सोनाली शर्मा को डीएवी रूबी तथा देवेश कुमार को डीएवी डायमंड से विभूषित किया गया।
डॉ अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा बारहवीं की परीक्षा, भविष्य का नींव रखती है। डीएवी एक सम्मानित संस्था है और अपने जीवन मूल्यों के लिए पहचानी जाती है। ‘आशीर्वाद समारोह’ द्वारा हम सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं, कि वे अपने जीवन में डीएवी की गरिमा बनाए रखें तथा सफलता की ऊंचाइयों को छुएं व अपने स्कूल का नाम रोशन करें।


