Ghaziabad

टीबी मुक्त ग़ाज़ियाबाद की ओर: रेड क्रॉस और रोटरी क्लब का संयुक्त प्रयास, 50 रोगियों को मासिक पोटली वितरित

ग़ाज़ियाबाद। स्वस्थ जनपद के लक्ष्य को साकार करने के लिए रेड क्रॉस ग़ाज़ियाबाद निरंतर प्रयासरत है। क्षय रोग मुक्त जनपद बनाने की दिशा में संस्था बीते तीन वर्षों से विभिन्न संगठनों को जोड़कर व्यापक स्तर पर सेवा कार्य कर रही है। रेड क्रॉस ग़ाज़ियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता ने रोटरी, इनर व्हील और भारत विकास परिषद जैसी संस्थाओं को भी इस मिशन से जोड़ा है और उनके प्रतिनिधियों को रेड क्रॉस की सदस्यता दिलाई है।

इसी कड़ी में संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में रेड क्रॉस के संरक्षक सदस्य और रोटरी क्लब न्यू ग़ाज़ियाबाद के अध्यक्ष गौरव त्यागी ने 50 चयनित टीबी रोगियों को दूसरे महीने की मासिक पोटली वितरित की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता, एम.सी. गौड़, विपिन अग्रवाल, डी.सी. बंसल और ओम दत्त कौशिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में धवल गुप्ता, विवेक गुप्ता, प्रमोद शर्मा, अवधेश त्यागी और सेवा भारती के मनोज अग्रवाल ने भी सक्रिय सहभागिता की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला टीबी विभाग की डॉ. नेहा गोस्वामी के नेतृत्व में दीपाली गुप्ता, सुमन यादव और रविंद्र सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान गौरव त्यागी ने कहा कि, “जनपद को टीबी मुक्त बनाने में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इन रोगियों को दवा और पौष्टिक सामान के साथ-साथ प्यार, दुलार और अपनापन की भी उतनी ही आवश्यकता है। हमें यह प्रेरणा हमारे अभिभावक समान डॉ. सुभाष गुप्ता जी से मिलती है, जो सेवा और सदाचार को ही जीवन का मूल मंत्र मानते हैं।”

ग़ाज़ियाबाद रेड क्रॉस की इस पहल से न केवल मरीजों को राहत मिल रही है बल्कि समाज में टीबी के खिलाफ जागरूकता और सहयोग की नई ऊर्जा भी उत्पन्न हो रही है।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button