Meerut

ज्वालागढ़ सोनू कश्यप हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन

लखनऊ, 21 जनवरी 2026। ज्वालागढ़ क्षेत्र में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान परिवार ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करने की मांग रखी।

यह मुलाकात उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप की मौजूदगी में हुई।

परिजनों ने रखी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मृतक की बहन आरती कश्यप, दीपांशी कश्यप, इन्द्रपाल कश्यप, नरेश कश्यप, रामकुमार कश्यप सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।

आरती कश्यप ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी रखी।

मुख्यमंत्री ने दिया न्याय का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार की बात ध्यानपूर्वक सुनी और भरोसा दिलाया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच के साथ न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी, मंत्री ने दी निजी सहायता

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि इस मामले में थाना सरधना में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

उन्होंने पीड़ित परिवार को अपने निजी स्तर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

आंदोलन न करने की अपील, परिवार संतुष्ट

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार संतुष्ट नजर आया। सुश्री आरती कश्यप ने आंदोलन कर रहे लोगों से अपील की कि अब धरना-प्रदर्शन न करें, क्योंकि उन्हें न्याय मिलने का पूरा विश्वास है।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button