Meerut

कांवड़ यात्रा 2025: औघड़नाथ मंदिर पहुंचे अधिकारी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का लिया जायजा

मेरठ: श्रावण मास के पावन अवसर पर चल रही कांवड़ यात्रा 2025 की सुचारु व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरठ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को यात्रा मार्ग का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण बेगमपुल से हापुड़ अड्डा, एल ब्लॉक, तेजगढ़ी चौराहा, जेल चुंगी और साकेत चौराहा होते हुए औघड़नाथ बाबा मंदिर तक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंधन, CCTV निगरानी, जल वितरण केंद्रों और मेडिकल सुविधा जैसे अहम पहलुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण उपरांत दोनों अधिकारियों ने औघड़नाथ बाबा मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम का भी गहन निरीक्षण किया गया, जहां निगरानी प्रणाली, ड्यूटी प्रबंधन और कम्युनिकेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली को परखा गया।

CCTV से निगरानी, पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम से यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों की स्थिति का CCTV कैमरों के माध्यम से अवलोकन किया और दूरभाष पर संवाद कर उनकी सतर्कता की पुष्टि की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हर संवेदनशील स्थान पर तैनात पुलिस बल पूर्णतः सतर्क है।

सख्त निर्देश, सौहार्दपूर्ण ड्यूटी
निरीक्षण के दौरान समस्त ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशीलता और सौहार्द के साथ सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button