“उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में आयोजित शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की “प्रादेशिक प्रतियोगिता में शिवांगी संगीत महाविद्यालय (मेरठ सम्भाग) का श्रेष्ठ प्रदर्शन”

मेरठ : मेरठ सम्भाग के अन्तर्गत गढ़ रोड स्थित शिवांगी संगीत महाविद्यालय ,मेरठ के छात्रों ने उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में आयोजित शास्त्रीय संगीत, नृत्य की प्रादेशिक प्रतियोगिता में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शनो द्वारा मेरठ सम्भाग का नाम रौशन किया। उत्तर प्रदेश के 18 सम्भागों से प्रथम पुरस्कार विजेता छात्र कलाकारों के मध्य प्रदेश स्तर पर लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में शिवांगी संगीत महाविद्यालय के छात्रों ने मेरठ सम्भाग का नाम रौशन किया।
शास्त्रीय संगीत/नृत्य की इस प्रादेशिक प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 सम्भागों में प्रथम स्थान प्राप्त कलाकारों में अन्तर- प्रादेशिक प्रतियोगिता 20 से 27 जून 2022 तक लखनऊ में आयोजित की गयी।
तीन वर्गों में विभक्त इस प्रतियोगिता में बालवर्ग, किशोर वर्ग एवं युवा वर्ग के अन्तर्गत 18 सम्भागों में संगीत की विभिन्न विधाओं (शास्त्रीय गायन, तबला वादन, तन्त्र वाद्य, सुषिर वाद्य, गज वाद्य तथा कथक नृत्य) की प्रस्तुतियाँ द्वारा अपने अपने संभाग से प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों ने अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुतियों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया।

शिवांगी संगीत महाविद्यालय की निदेशिका, ऋचा शर्मा, प्रधानाचार्य राजा बलूनी, गुरू रूचि बलूनी आदि ने प्रतियोगिता में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
प्रतियोगिता तीन वर्गो में विभक्त थी:
• बालवर्ग लिया। जिसके अन्तर्गत 8 वर्ष से 15 वर्ष की आयु तक के छात्रों ने भाग लिया
• किशोर वर्ग- जिसके अन्तर्गत 16 वर्ष से 22 वर्ष की आयु तक के छात्रों ने भाग लिया
• युवा वर्ग प्रतिभागियों जिसके अन्तर्गत 23 वर्ष से 30 वर्ष की आयु तक की आयु के ने भाग लिया
प्रादेशिक प्रातियोगिता में मेरठ सम्भाग के विजेता छात्रों की सूची
शास्त्रीय गायन के अंतर्गत ध्रुपद गायन में अमन शर्मा ने किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कथक बालवर्ग के अंतर्गत प्रादेशिक प्रतियोगिता में यशस्वी थपलियाल एवं देवांशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मेरठ संभाग का नाम रोशन किया।

कथक नृत्य के अंतर्गत किशोर वर्ग में आयुश्री गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मेरठ संभाग का नाम रोशन किया।
कथक युवा वर्ग के अंतर्गत अदिति भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इप्सा नरुला ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मेरठ संभाग को गौरांवित किया।

तंत्र प्रतियोगिता के अंतर्गत” बांसुरी वादन “बाल वर्ग के प्रतिभागी आञ्जनेय जोशी ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर मेरठ संभाग को गौरांवित किया।
तबला वादन के अंतर्गत युवा वर्ग में सुकांत कृष्ण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मेरठ संभाग को गौरांवित किया।
शास्त्रीय गायन के अंतर्गत ख्याल गायन युवा वर्ग में मेरठ संभाग के अमन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सम्मान समारोह में सभी प्रतिभागी छात्र एवम उनके अभिभावक उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं निर्देशिका ऋचा शर्मा ने मुक्तकंठ से समस्त प्रतिभागियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रशंसा की।
सप्तक शर्मा, दिलमणि थपलियाल, हेमा, मंजू शर्मा,प्रीति कौशिक, प्रेरणा,सुगंधा, इशिता,तान्या, गुन,फराज,अनीस,उत्तम गोस्वामी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।


We accept guest Posts. Write to us at contact@localpostit.com localpostit@gmail.com to get your article posted.


