Ghaziabad

आर.एल. रिज़ॉर्ट में श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाएगा श्री राधा रानी जन्मोत्सव 2025, भजन संध्या और रासलीला रहेगी आकर्षण का केंद्र

गाज़ियाबाद, 31 अगस्त 2025।
हम तुम रोड वेलफ़ेयर एसोसिएशन के तत्वावधान एवं बाल लीला धार्मिक समिति के आयोजन में इस वर्ष आर.एल. रिज़ॉर्ट में श्री राधा रानी जन्मोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया।

इस दिव्य उत्सव को सफल बनाने में यशोदा हॉस्पिटल और बर्खा मेडिकोज़ ने प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा, हम तुम रोड स्थित सातों सोसायटी — नीलाया ग्रीन, दिया ग्रीन, महक जीवन, राज विलास, मोती रेजिडेंसी, मीडिया विष्टा और संचार रेजिडेंसी — के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में भजन संध्या, रासलीला, बाल लीलाएं और झांकी दर्शन श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण बने। संपूर्ण आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण ही नहीं था, बल्कि क्षेत्रीय सद्भावना, सामाजिक एकता और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना भी रहा।

आयोजन समिति ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता से ही यह जन्मोत्सव अपने भव्य स्वरूप में सम्पन्न हुआ। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आशीर्वाद स्वरूप आग्रह किया कि वे आगे भी इसी प्रकार सामुदायिक आयोजनों में भाग लेकर समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखें।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button