Ghaziabad

हिंदी भवन के सभागार में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के संबोधन का सजीव प्रसारण

गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति संवाद अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन के सभागार में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के उपलक्ष में संबोधन का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री के संबोधन को स्व-सहायता समूह, एनजीओ और भाजपा महिला मोर्चा ने सजीव प्रसारण में स्क्रीन पर सुना।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अतुल गर्ग , मुराद नगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की।

मोदी ने अपने संबोधन की शुरुवात करते हुए कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम में लगी माता बहनों के तन्मयता से लग कर शक्ति वंदन सम्मान समारोह, पद यात्रा, चौपाल, स्कूटी यात्रा आदि के माध्यम से नारी सशक्ति करण के प्रचार में जुटे रहने पर उनका आभार व्यक्त करता हूं प्रणाम करता हूं। उन्होने स्वयं सहायता समूह से जुड़े क्षेत्र व सरकार के सहयोग के बारे में बताया। उन्होने कहा हमारी सरकार का उद्देश हर गांव में हर बहन को लखपति दीदी बनाने का है।

शक्ति वंदन कार्यक्रम में मोदी ने यह कह दिल छू लिया कि मोदी का कण कण, जीवन का पल पल मातृ शक्ति को समर्पण है।
आज देश की हर माता बहन कह रही है मैं हूं मोदी का परिवार। एक सौ चालीस करोड़ देश वासी मेरा परिवार है इन्होंने मेरी चिंता की है। आज विकसित भारत को संजोकर आपकी सेवा करकर केवल कर्ज उतार रहा हूं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व मे महिलाओं की समृद्धि सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ है, महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा रोजगार आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है।

भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे काम कर रही है। नारी शक्ति को स्वावलंबन की धारा से जोडकर उन्हे और भी सशक्त बनाकर समाज मे अग्रणी करने की दिशा मे सराहनीय कदम उठाया जा रहा है।

विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं का आत्मबल बढ़ाया है।

शहर विधायक अतुल गर्ग ने कहा भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठ कर सर्व जन कल्याण के लिए कार्य करती है। शक्ति वंदन इसका एक और प्रमाण है जिसमे नारी शक्ति ने अपना परिचय घर से बाहर निकलकर स्वावलंबी होते हुए दिया है। नया भारत नारी सशक्तिकरण का भारत है। हम इन सभी उपलब्धियों के लिए देश के पीएम मोदी का आभार प्रकट करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह से पहचान गयी है। देश की बहने अपने आप को मोदी सरकार के सहयोग से निरंतर स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहीं हैं।

मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम जनपद के तीनों विधानसभाओं सहित महानगर के 20 मंडलों में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक गोयल, सरदार एसपी सिंह, पूर्व महापौर आशा शर्मा, वीरेश्वर त्यागी, अमर दत्त शर्मा , सुनील यादव, प्रदीप चौहान महानगर कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल सह संयोजक रनीता सिंह , मंच संचालक रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, सह संयोजक चमन चौहान मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी , विरेंद्र सारस्वत राजेंद्र तितौरिया,महिम गुप्ता ओम दत्त कौशिक, वर्षा हजेला, लवली कौर, पार्षद मिथलेश तितौरिय, पप्पू नागर,नीतू त्यागी , वंदना पांडे, शिरोमणि त्यागी, सुमन सक्सेना, विनीता पाल सहित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हज़ारों महिलाएं मौजूद रहीं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button