Ghaziabad

हाउस टैक्स को लेकर महापौर तथा नगर आयुक्त से पार्षदों ने की मुलाकात, शहर हित में होगा निर्णय, हुआ मंथन

  • शहर तथा निगम हित ध्यान मे रखते हुए हाउस टैक्स पर होगी अग्रिम कार्यवाही- महापौर
  • शहर मे विकास की रफ्तार का हाउस टैक्स सबसे बड़ा आधार

गाजियाबाद: नगर निगम मुख्यालय पर पार्षदों द्वारा हाउस टैक्स की बढ़ोतरी के विषय पर महापौर तथा नगर आयुक्त से चर्चा की गई, जिसमें सभी दलों के पार्षदों ने महापौर तथा नगर आयुक्त से अलग-अलग मुलाकात की हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर मंथन करते हुए अपना पक्ष रखा गया, हाउस टैक्स बढ़ोतरी को कम किया जाए चर्चा की गई, शहर के विकास कार्यों की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है इसी के चलते पार्षदों द्वारा हाउस टैक्स वसूली में भी सहयोग किया जा रहा है, किंतु हाउस टैक्स की बढ़ती दर पर मंथन करने के लिए पार्षदों द्वारा महापौर तथा नगर आयुक्त से बैठक की गईl

महापौर सुनीता दयाल द्वारा सभी पार्षदों से वार्ता की गई, शहर हित तथा निगम हित को ध्यान में रखते हुए पार्षदों द्वारा रखे गए विचार पर निर्णय लिया जाएगा उपस्थित पार्षदों को बताया गयाl पार्षद गौरव सोलंकी के साथ-साथ अन्य पार्षदों ने भी अपने पक्ष को रखा जिसको सुनते हुए महापौर द्वारा हाउस टैक्स बढ़ोतरी को संतुलित करने पर विचार करने का निर्णय लिया गया तथा पार्षदों से हुई बैठक के बाद सभी संबंधित अधिकारियों से भी बैठक की गई जिसमें आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गएl

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से भी हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विषय पर पार्षदों ने अपना पक्ष रखा तथा हाउस टैक्स पर मंथन करते हुए अग्रिम कार्यवाही करने का निर्णय लेने के लिए कहा गया, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि हाउस टैक्स बढ़ोतरी का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे जा रहे पक्ष पर अधिकारियों तथा पार्षदों के बीच मंथन हो रहा है, महापौर की अध्यक्षता में दिए गए निर्देशों का सभी के द्वारा पालन किया जाएगाl

हाउस टैक्स बढ़ोतरी से ही शहर के विकास कार्यों को रफ्तार मिली है सभी उपस्थित पार्षदों ने इस पर भी चर्चा की तथा बढ़ती हाउस टैक्स वसूली की सराहना भी की गई, पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष विकास कार्यों को अधिक रफ्तार मिली है सभी पार्षदों द्वारा चर्चा की गई महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा सभी पार्षदों की मनसा को समझते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्य योजना बनाते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए गए जिस पर सभी पार्षदों द्वारा महापौर तथा नगर आयुक्त का धन्यवाद किया गया, पार्षदों द्वारा वार्डों में विकास कार्यों को लगातार बनाए रखने के लिए भी कहा गया है, जिस पर महापौर द्वारा सभी पार्षदों से अपने वार्डों के विकास कार्यों हेतु पत्र मांगे गए

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button