सुशीला बालिका इण्टर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
गाजियाबाद, 3 फरवरी 2024: सुशीला बालिका इण्टर कॉलेज के मुकंद्र हॉल में आज विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पंकज मिथल और कनिका मिथल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और संस्थापक महानुभावों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्या केंद्र के संरक्षक सेठ अशोक कुमार के छोटे सुपुत्र भरत कुमार एवं भावना अग्रवाल, विद्यालय प्रबंधक अनुराग सिंघल, उपप्रबंधक डॉ० चन्द्रभूषण एवं एडीएम सिटी गम्भीर सिंह उपस्थित रहे। अन्य विद्यालय से आये प्रधानाचार्य व सेवा निवृत्त प्रधानाचार्या व शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनुपम भारद्वाज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की प्रगति आख्या से अवगत कराया। तत्पश्चात् विद्यालय की छात्राओं ने “सृजन के हस्ताक्षर” कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।


अनुराग सिंघल (प्रबंधक) एवं प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि को शाल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, तथा विद्यालय की 10वीं व 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया। इंद्रा गौतम एवं वन्दना शर्मा के निर्देशन में पृथ्वी से लेकर आसमान तक की दूरी को मापने वाले वैज्ञानिक स्वरूप को मूक प्रतिमाओं प्रदर्शित किया गया।
जस्टिस पंकज मिथल ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में सर्वाधिक आवश्यकता अनुशासन और संस्कारो को है। अत: संस्कार और अनुशासन हेतु नैतिक ज्ञान हात्राओं को दिया जाना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की, प्रधानाचार्या ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन इन्द्रा गौतम ने किया। कार्यक्रम की निर्देशिका प्रीति त्रिगुणायत, दीपित जैन व अंजू शर्मा रही। समारोह में समस्त सुशीला परिवार का योगदान सराहनीय रहा।



