सिद्धार्थ विहार की महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

गाजियाबाद: सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी की महिलाओं ने बुधवार, 7 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रतिमा सैन ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद विभिन्न खेल-कूद गतिविधियों, एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर सभी महिलाओं को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानकर एक तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया। सभी महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम लगाकर एक-दूसरे को तीज की बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन अंतिमा और प्राची ने किया। इस अवसर पर कौशल, मीना, भारती, मधु, अंतिमा, आकांक्षा, प्राची, कविता, अंजली, कुसुम, रेणु, प्रेरणा, गरिमा, पूनम, दीक्षा, सुजाता, दीप्ति, मंजू, नीलम, नीतू और रेशू समेत लगभग 150 महिलाएं उपस्थित थीं।
यह त्योहार महिलाओं के लिए एक विशेष अवसर होता है जब वे एक-दूसरे के साथ मिलकर समय बिताती हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेती हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से पड़ोसियों के बीच मधुर संबंध बनते हैं और सामाजिक एकता मजबूत होती है।



