Ghaziabad

सामाजिक कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सुनी कार्यकर्ताओं के मन की बात

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के सामाजिक कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा से वार्ता करने के उपरान्त महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ भाजपाईयों के साथ एक कार्यकर्त्ता बैठक का आयोजन राजनगर एक्सटेंशन में रेड वेलवेट लीफ के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की।

बैठक मे मुख्य वक्ता प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम जिले महानगर की टीम को उत्कृष्ठ संगठनात्मक कार्य कर प्रदेश स्तर पर शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा हमें कई जगह हार मिली है। हार का स्वाद कड़वा होता है मगर यह भी सत्य है कि अभी भी दोनों जगह हमारी सरकार है। अब हम और अधिक सकारात्मक कार्य करने के लिए आगे बढ़े। अपने माध्यम से कम से कम पांच लोगों को सरकार की योजनाओं से जरूर जोड़े। आपका यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा पीएम मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमारे लिए ब्रह्म वाक्य के समान है। उन्होंने इस बैठक को कार्यकर्ताओं से सम्बद्ध करते हुए कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं से मन की बात जानी।

कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री असीम अरुण के समक्ष अपनी पीड़ा अपने मन की बात जुबानी और लिखित में रखी। प्रभारी मंत्री ने सभी के मन की बात को अपने पास संग्रहित किया और अपनी अगली बैठक में उठे विषयों का हल निकालने के लिए अपनी पूर्व की तैयारी सूची में नोट किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पुलिस, निगम हाऊस टैक्स, विद्युत विभाग, वृक्षारोपण को लेकर निगम जीडीए वन विभाग की भूमिका को लेकर आदि विषयगत अपने विचार प्रभारी मंत्री असीम अरुण से साझा किए। प्रभारी मंत्री ने सभी विषयों को संज्ञान में लेकर उन पर तत्काल कार्य करने का आश्वासन दिया।

बैठक में अध्यक्ष संजीव शर्मा, बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, अरविन्द भारतीय, अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, अशोक मोंगा, विजय मोहन, पृथ्वी सिंह कसाना, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, हातम सिंह नागर, वीरेश्वर त्यागी, राजेश्वर प्रसाद, राजेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी, प्रदीप चौहान, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, रनिता सिंह , प्रदीप चौधरी, कुलदीप त्यागी, संजीव चौधरी, संजय रावत, इंदु जौहरी, संजीव झा, बीएल गौतम, संजय कांत शर्मा, उदिता त्यागी, अनीता शर्मा, भक्ति सिंह, नीलम भारद्वाज, शीतल चौधरी, मधुकर त्यागी, संजय सिंह, विजेंद्र चौहान, अभिनव जैन आदि उपस्थित रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button