वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी में धूमधाम से मनाई गई तीज, मिस तीज बनीं श्वेता शर्मा

गाजियाबाद : राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी का परिसर आज रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, उत्साह और उमंग से सराबोर रहा, जहां महिलाओं ने मिलकर हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया। इस खास आयोजन की संयोजक पूजा त्यागी रहीं, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।
पूजा त्यागी ने बताया कि तीज पर्व के अवसर पर नृत्य, मेंहदी प्रतियोगिता और तंबोला गेम जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सोसायटी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक संस्कृति को जीवंत किया।
कार्यक्रम में “मिस तीज” का खिताब श्वेता शर्मा को दिया गया, जिन्होंने अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों और आकर्षक परिधान से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सोसायटी की प्रमुख महिलाएं – प्रीति शर्मा, मनीषा त्यागी, शीमि शर्मा, मानवी शर्मा, पूजा चौधरी, रितु, कुसुम शर्मा, अंशिका गर्ग, अमिता और ज्योति सहित अनेक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल और यादगार बना दिया।
सभी महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। हरियाली तीज का यह पर्व नारी सौंदर्य, समर्पण और पारिवारिक प्रेम का प्रतीक है और वीवीआईपी एड्रेस की महिलाओं ने इसे पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाकर समाज को एकता और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट प्रसाद और सामूहिक भोज के साथ हुआ। आयोजकों ने घोषणा की कि इस तरह के सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों को आगे भी नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे समुदाय में मेलजोल और संस्कृति की जड़ें और मजबूत हों।


